फीफा रैंकिंग : बेल्जियम शीर्ष पर कायम, पुर्तगाल को फायदा

मेड्रिड, 29 नवंबर (आईएएनएस)। बेल्जियम की राष्ट्रीय फुटबाल टीम पुरुषों की विश्व रैंकिंग में 1727 अंकों के साथ अभी भी शीर्ष पर कायम है।

विश्व फुटबाल नियामक संस्था फीफा की ओर से गुरुवार को जारी विश्व रैंकिंग में स्पेन का नौंवा स्थान बरकरार है। ताजा रैंकिंग के अनुसार शीर्ष पांच में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल की टीम एक स्थान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गई है जबकि उरुग्वे एक स्थान नीचे गिरकर सातवें नंबर पर खिसक गई है।

शीर्ष-10 के बाहर अर्जेटीना एक पायदान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर पहुंच गया है तो वहीं कोलंबिया को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। कोलंबिया अब 12वें नंबर पर है।

स्वीडन तीन स्थानों के सुधार के साथ नीदरलैण्डस के साथ संयुक्त रूप से 14वें नंबर पर पहुंच गया है।

स्वीडन और नीदरलैण्डस के ऊपर आने से जर्मनी और मेक्सिको को एक-एक स्थान नीचे खिसकना पड़ा है। जर्मनी अब 16वें और मेक्सिको 17वें नंबर पर लुढ़क गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493