मेड्रिड, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने 2010 के बाद पहली बार फीफा की वैश्विक रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है।
अर्जेटीना की टीम एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे क्रम पर पहुंच गई है जबकि विश्व कप विजेजा जर्मनी तीसरे क्रम पर बरकरार है। चिली चौथे स्थान पर है।
कोलम्बिया को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह तालिका में पांचवें स्थान पर है। स्पेन 10वें स्थान पर है।
फ्रांस छठे, बेल्जियम सातवें और पुर्तगाल आठवें स्थान पर है जबकि स्विट्जरलैंड की टीम 10वें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath