फीफा विश्व कप : आज उरुग्वे-मिस्र होंगे आमने-सामने

एकातेरिनबर्ग (रूस), 15 जून (आईएएनएस)। उरुग्वे और मिस्र आज यहां के एकातेरिना स्टेडियम में फीफा विश्व कप के दूसरे मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

ग्रुप-ए के इस मैच में दोनों टीमों की ख्वाहिश विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ करने की होगी।

मिस्र ने लगभग 28 साल बाद विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। मैच से पहले उसके स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह के खेलने पर संशय भी समाप्त हो गया है। टीम के कोच ने कहा है कि सलाह कल मैदान पर उतरेंगे।

दो बार की विश्व विजेता उरुग्वे के रूप में मिस्र के सामने बड़ी चुनौती है। ऊरुग्वे ने बीते दो विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। 2010 में खेले गए विश्व कप में तो इस दक्षिण अमेरिकी देश ने चौथा स्थान हासिल किया था। 2014 में ब्राजील में हालांकि टीम अंतिम-16 से ही बाहर हो गई थी।

उस विश्व कप से इस विश्व कप में उरुग्वे की टीम ज्यादा अनुभवी है, हालांकि टीम का दारोमदार एक बार फिर स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज पर है। वहीं ए़िडसन कवानी सुआरेज के साथ जिम्मेदारी साझा करेंगे।

मिस्र की टीम सभी चीजों से भलीभांती परिचित है, लेकिन उसकी कोशिश अच्छा परिणाम हासिल करने की होगी। सलाह की गैरमौजूदगी में कोच हेक्टर कपर के पास माहमुद त्रेजेगुएट और रमादान सोभी के रूप में दो अच्छे विकल्प हैं। मिस्र के कोच अपनी रक्षात्मक शैली के रूप में जाने जाते हैं और इस मैच में मिस्र इसी रणनीति के साथ उतर सकता है।

उरुग्वे के पास अपने इतिहास को बदलने का मौका है। वह 1970 के बाद से कभी भी विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ नहीं कर पाई। इस बार उसके सामने उससे कमजोर विपक्षी तो हो सकता है कि उरुग्वे इस इतिहास को यहीं तक ही सीमित कर दे।

टीमें :

उरुग्वे :

गोलकीपर : मार्टिन कम्पाना, फनार्डो मुस्लेरा, मार्टिन सिल्वा।

डिफेंडर : मार्टिन सेसेरस, सेबेस्टियन कोएट्स, जोस मारिया गिमेंज, डिएगो गोडिन, मेक्सिमिलियानो पीयरा, गेस्टन सिल्वा, गुइलेरमो वरेला।

मिडफील्डर : जिर्योजियन डी एरास्कीटा, रोड्रिगो बेंटाकुर, डिएगो लेक्जेल्ट, नाहितन नांदेज, क्रिस्टियन रोड्रिगेज, कार्लोस सांचेज, लुकास टोरीयरा, मेटियास वेसीनो, जोनाथन यूरेताविस्कय।

फारवर्ड : एडिंसन कवानी, मेक्सिमिलियानो गोमेज, लुइज सुआरेज, क्रिस्टियन स्टॉनी।

मिस्र :

गोलकीपर : एसाम अल हादरी, मोहम्मद एल सेहेनावी, शेरिफ एकरामी, मोहम्मद अवद।

डिफेंडर : अहमद फताही, साद सामीर, अयमान अशरफ, मेहमुद हमदी, मोहम्मद अबदेव शाफी, अहमद हेगाजी, अली गाबेर, अहमद अल मोहम्मदी, करीम हफीज, ओमर गाबेर, आम्रो गाबेर, अम्रो तारेक।

मिडफील्डर : तारेह हमीद, मेहमुद अबदेल अजीज, शिकाबाला, अबदल्लाह अल साइद, सैम मोर्सी, मोहम्मद अलनी, मेहमुद इखाराबल, रमदान सोभी, मेहमुद ट्रेजेगुएटल, अमर वार्डा।

फॉरवर्ड : मारवान मोहेसेन, अहमद गोमा, अहमद हसन, मोहम्मद सलाह

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493