फीफा विश्व कप : इंग्लैंड के खिलाफ मैच लार्सन के लिए विशेष मौका

मास्को, 6 जुलाई (आईएएनएस)। स्वीडन के मिडफील्डर सेबस्टियन लार्सन शनिवार को फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरने वाली टीम का शुरू से ही हिस्सा हो सकते हैं।

स्वीडन के लिए 103 अतंर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के कई क्लबों में खेला है।

वह आर्सेनल, बर्मिघम सिटी और सदरलैंड में भी खेल चुके हैं। पिछला सीजन उन्होंने हल सिटी के साथ बिताया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लार्सन ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला मैच उनके लिए विशेष है।

लार्सन ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह वो मैच है जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह विश्व कप का क्वार्टर फाइनल मैच है। मेरे लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेलना विशेष है क्योंकि मैंने अपने करियर के 17 साल उस देश में बिताए हैं।”

स्वीडन और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस मैच में इंग्लैंड को जीत का दावेदार माना जा रहा है। लार्सन का कहना है कि उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर ध्यान नहीं दे रही है बल्कि उसका ध्यान उस फुटबाल के स्तर को बनाए रखने पर है जो उसने अभी तक इस विश्व कप में बनाया हुआ है।

उन्होंने कहा, “हम इंग्लैंड का सम्मान करते हैं। उनके पास उच्च स्तर के खिलाड़ी हैं। उनकी टीम अच्छी है। लेकिन, हमारे लिए यह जरूरी है कि हम अपने ऊपर ध्यान दें जो अभी तक हम करते आए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493