फीफा विश्व कप मुद्दे पर किसी जांच की जरूरत नहीं : पुतिन (लीड-1)

सेंट पीटर्सबर्ग, 20 जून (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विश्व कप मेजबानी के निर्धारण की प्रक्रिया में फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा द्वारा कथित रूप से भ्रष्टाचार करने के सवाल पर कहा है कि उनके देश को फीफा के खिलाफ जांच करने की कोई जरूरत नहीं है। फुटबाल विश्व कप-2018 का आयोजन रूस में होना है और उसके चयन पर भी सवाल उठे हैं।

सेंट पीटर्सबर्ग, 20 जून (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विश्व कप मेजबानी के निर्धारण की प्रक्रिया में फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा द्वारा कथित रूप से भ्रष्टाचार करने के सवाल पर कहा है कि उनके देश को फीफा के खिलाफ जांच करने की कोई जरूरत नहीं है। फुटबाल विश्व कप-2018 का आयोजन रूस में होना है और उसके चयन पर भी सवाल उठे हैं।

पुतिन के अनुसार, 2018 में फुटबाल विश्व कप अपने तय समय के अनुसार होगा।

पुतिन ने यहां आईएएनएस सहित दुनिया भर से आए विभिन्न समाचार एजेंसियों के पत्रकारों से कहा, “रूस ने यह मेजबानी ईमानदारी से हासिल की है। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो उसे सामने लाए।”

पुतिन ने साथ ही कहा कि वह विश्व कप-2018 की मेजबानी के लिए फिर से नई चयन प्रक्रिया अपनाए जाने के भी खिलाफ हैं।

गौरतलब है कि ब्रिटेन ने कहा है कि अगर विश्व कप की मेजबानी रूस से छीनी जाती है तो वह इसके आयोजन के लिए तैयार है। पुतिन ने हालांकि कहा कि ब्रिटेन ने निविदा के समय इसे हासिल करने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं किए थे।

पुतिन ने ब्रिटेन के एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा, “आपने निविदा के समय मेजबानी हासिल करने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं किए।”

सेंट पीटर्सबर्ग में अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच को कवर करने पहुंचे पत्रकारों ने पुतिन से फीफा में व्याप्त भ्रष्टाचार और हाल में हुए इस संबंध में खुलासों पर कई सवाल पूछे। पुतिन ने कहा कि इसकी जांच पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए और किसी एक देश को दूसरे देश के नागरिक पर अभियोग नहीं चलाना चाहिए।

पुतिन ने अमेरिकी जांच अधिकारियों द्वारा फुटबाल के उन अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज करने की भी आलोचना की जो दरअसल अमेरिका के नागरिक नहीं हैं।

पुतिन के अनुसार रूस को फीफा में उजागर हुए भ्रष्टाचार के संबंध में कोई जांच करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां कोई भी शिकायत इस बारे में नहीं मिली है। पुतिन ने कहा कि फीफा अगर रूस की मेजबानी रद्द करने का फैसला करता है तो यह गैरकानूनी होगा।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और स्विट्जरलैंड की जांच एजेंसियों ने हाल में फीफा के पूर्व अधिकारियों के भ्रष्टाचार से संबंधित कई मामलों का खुलासा किया। इसके बाद सेप ब्लाटर को पांचवीं बार फीफा अध्यक्ष चुने जाने के केवल चार दिनों के अंदर इस्तीफा देना पड़ा।

पुतिन ने कहा कि रूस ने विश्व कप की मेजबानी हासिल करने के लिए वैध रास्ते अपनाए। पुतिन के अनुसार फीफा या इसके अधिकारियों द्वारा किसी नियम के उल्लंघन के मामले को न्यायालय में सुलाझाया जाना चाहिए।

पुतिन ने कहा, “हम भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ लड़ाई के पक्ष में हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493