अर्लिग्टन (टेक्सस), 31 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के डिफेंडर और बार्सिलोना क्लब के लिए खेलने वाले सेर्गी रोबटरे ने कहा है कि उन्हें उम्मीद थी कि रूस में हुए फीफा विश्व कप में वह राष्ट्रीय टीम में शामिल होंगे।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रोबटरे ने स्पेन के पूर्व कोच जुलेन लोपेतगुई द्वारा उन्हें टीम में नहीं लेने के संदर्भ में कहा, ” मैंने सच में सोचा था कि मैं विश्व कप में खेलूंगा। लेकिन अंत में कुल मिलाकर हुआ यह कि मुझे अपनी छुट्टी का आनंद लेना पड़ा और टेलीविजन पर मैच देखा।”
युवा डिफेंडर ने कहा, “अब एक नया कोच है और उम्मीद है कि मुझे एक और मौका मिलेगा, लेकिन अभी मुझे बार्सिलोना टीम पर ध्यान देना होगा।”
अमेरिकी दौरे पर आई बार्सिलोना की टीम में इस समय बड़े स्टार नहीं है। इनमें अर्जेटीना के लियोनल मेसी और उरुग्वे के लुइस सुआरेज भी शामिल हैं। इससे प्रशंसकों के उत्साह में कमी आई है लेकिन रोबर्टो ने कहा कि टीम में और सदस्य भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए यहां आए हैं।
उन्होंने कहा, “हम यहां आनंद लेने के लिए हैं, लेकिन आने वाले नए सीजन के लिए खुद को प्रशिक्षित करने के लिए भी हैं।”
dharmpath.com dharmpath