फीफा विश्व कप : हार के लिए ब्राजील के कोच ने किस्मत को कोसा

कजान (रूस), 7 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के क्वार्टर फाइनल में बेल्जिमय के हाथों मिली हार के बाद ब्राजील के कोच ने कहा कि किस्मत उनकी टीम के साथ नहीं थी।

बेल्जियम ने शुक्रवार देर रात खेले गए क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को 2-1 से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

समाचार एजेंसी एफे ने ब्राजील के कोच टिटे के हवाले से लिखा है, ” अनियमित्ता, दुर्घटनाएं, अचनाक होती रहती हैं। आज ऐसा ही हुआ। यह काफी दुख पहुंचाता है। मैं बेल्जियम को कमतर नहीं बता रहा हूं, वो शानदार टीम है। लेकिन किस्मत हमारे प्रति क्रूर थी। यह मानना काफी मुश्किल है।”

1-2 से पिछड़ने वाली ब्राजील को नेमार ने 93वें मिनट में बराबरी दिला दी थी लेकिन बेल्जियम के गोलकीपर थिबाउट कुर्टियोस ने गेंद को बाहर भेज दिया।

कोच ने कहा, “फुटबाल में अनियमित्ताएं होती रहती हैं, लेकिन मैं किस्तम के बारे में बात नहीं करना चाहता। मैं किस्मत पर विश्वास नहीं करता, क्या कुर्टियोस किस्मत वाले थे? नहीं वो महान हैं। आप क्या कर सकते हो। बेल्जियम शानदार टीम है।”

उन्होंने कहा, “हम मैच में काफी समय हावी थे और अच्छा खेल खेल रहे थे। लेकिन बेल्जियम ने मौकों को भुनाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493