फीफा विश्व कप-2018 का पहला आधिकारिक प्रायोजक बना हिसेंसी

बीजिंग, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन इलेक्ट्रानिक कम्पनी हिसेंसी ने 2018 फीफा विश्व कप के पहले प्रायोजक के तौर पर करार किया है। यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को प्रायोजित करने वाली पहली चीनी कम्पनी है।

इस करार के माध्यम से हिसेंसी 2017 के कनफेडरेशंस कप और 2018 के फीफा विश्व कप की गतिविधियों में शामिल हो सकेगा। विश्व कप के साथ जुड़ने के साथ ही यह कम्पनी दुनिया भर के 200 देशों में अपनी पहुंच बना सकेगी और अपना ब्रांड प्रोमोशन कर सकेगी।

फीफा ने एक बयान जारी कर विश्व कप के अपने पहले स्पांसर का स्वागत किया। विश्व कप का आयोजन रूस में होना है। फीफा प्रमुख गियानी इनफेंटीनो ने इस करार की सफलता के लिए हिसेंसी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493