फीफा : सीएएस में सीधे अपील नहीं कर सकते प्लाटिनी

लंदन, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। यूरोपियन फुटबाल संघ (यूईएफए) के निलंबित अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी को फीफा ने साफ निर्देश देते हुए कहा है कि वह आठ साल के प्रतिबंध के संबंध में ‘कोर्ट ऑफ आर्ब्रिटेशन फॉर स्पोर्ट’ (सीएएस) से सीधे तौर पर अपील नहीं कर सकते।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोमवार को फीफा ने प्लाटिनी के साथ-साथ पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लाटर पर भी आठ साल का प्रतिबंध लगा दिया।

प्लाटिनी को आशा है कि वह 27 फरवरी को होने वाले फीफा अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले स्वयं पर लगे प्रतिबंध को गलत साबित कर देंगे।

फीफा के मुताबिक, प्लाटिनी के वकील को मंगलवार को लिखे पत्र में उसने यह स्पष्ट किया है कि यूईएफए के निलंबित अध्यक्ष तब तक सीएएस के पास सीधे तौर पर अपील नहीं कर सकते, जब तक कि उनकी अपील को शासकीय निकाय की अपील समिति खारिज न कर दे।

फीफा के नियमों के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी रखने वाले उम्मीदवारों की सूची चुनाव से एक महीने पहले जारी हो जानी चाहिए, जो ज्यूरिख में होने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493