फीबा प्लेऑफ्स की मेजबानी चाहता है मेक्सिको

मेक्सिको सिटी, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। बीते महीने फीबा अमेरिकाज चैम्पियनशिप ओलम्पिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट की मेजबानी करने के बाद अब मेक्सिको ने आधिकारिक तौर पर फीबा प्लेऑफ्स की मेजबानी की इच्छा जाहिर की है।

मेक्सिकन बास्केटबाल एसोसिएशन ने शनिवार को इस बात की सूचना दी कि मेक्सिको ने फीबा से आधिकारिक तौर पर पुरुषों के प्लेऑफ्स की मेजबानी मांगी है।

अब तक फ्रांस, सर्बिया, ग्रीस, इटली, चेक गणराज्य, कनाडा, प्यूटो रियो, अंगोला, ट्यूनिशिया, सेनेगल, न्यूजीलैंड और मेक्सिको फीबा प्लेऑफ्स में जगह बना चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493