‘फीवर’ का हिस्सा होना सौभाग्य : कैटरिना मुरिनो

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। इतालवी अभिनेत्री कैटरिना मुरिनो का कहना है कि आगामी फिल्म ‘फीवर’ का हिस्सा होना उनके लिए सौभाग्य की बात है, क्योंकि उनका मानना है कि उनके सह-कलाकार राजीव खंडेलवाल केवल एक अभिनेता ही नहीं है, बल्कि ऐसे अभिनेता हैं जिनका नाम गुणवत्ता से जुड़ा है।

कैटरिना ने कहा, “मैं उन्हें पहले नहीं जानती थी। उन्होंने फिल्म के दौरान अपने करियर में बेहद खास फिल्में चुनने के अपने विचार के बारे में बताया था। मैं उनसे बेहद प्रभावित हुई थी। इंटरनेट पर उनके प्रशंसकों के लिखने पर कि वे उन्हें एक नई फिल्म और एक नई भूमिका में देखना चाहते थे, मुझे लगा, ‘वाह, मैं बेहद सौभाग्यशाली हूं’ क्योंकि वह साधारण अभिनेता नहीं हैं, बल्कि एक ऐसे अभिनेता हैं जिनका नाम गुणवत्ता से जुड़ा है।”

कैटरिना खासतौर पर फिल्म के प्रचार के लिए भारत आई हैं। वह हाल ही में दिल्ली आई थीं, जहां वह लाल किला भी घूमीं और सड़क किनारे पानी पुड़ी का भी मजा लिया।

उन्होंने कहा, “मुझे इस फिल्म की कहानी बेहद अच्छी लगी। जिस प्रकार इसकी शूटिंग की गई है, वह शानदार है। इसमें सभी का अभिनय व इसका संपादन भी बेहतरीन है। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रही हूं।”

‘फीवर’ में गौहर खान और गेम्मा एटकिंसन भी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493