‘फुकरे’ के कलाकार एक बार फिर साथ आए

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ के बाद इसके कलाकार पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मंजोत सिंह एक टेलीविजन विज्ञापन के लिए फिर साथ आए हैं।

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ के बाद इसके कलाकार पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मंजोत सिंह एक टेलीविजन विज्ञापन के लिए फिर साथ आए हैं।

तीनों पेप्सी के नए कैंपेन “क्यों सूखे सूखे ही?’ के लिए साथ आए हैं।

इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि कैसे दोस्त एक-दूसरे की खुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

कलाकारों को एक बार फिर साथ काम करके बहुत अच्छा लगा।

पुलकित ने एक बयान में कहा, “वरुण और मंजोत के साथ शूटिंग करना हमेशा से मजेदार रहा है, हम न सिर्फ पर्दे पर अच्छे दोस्त हैं, बल्कि पर्दे के पीछे भी अच्छे दोस्त हैं। हमें जब ‘क्यों सूखे सूखे ही’ की पटकथा सुनाई गई, हमें फौरन ही यह पटकथा भा गई।”

वरुण ने कहा कि हम फिल्मों में चलती हुई गाड़ी और किसी को इसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़ते देखते हुए ही बड़े हुए हैं और इस विज्ञापन में उन्हें ऐसे ही दृश्य का हिस्सा बनने का मौका मिला है।

पेप्सी, पेप्सीको इंडिया के विपणन निदेशक राज ऋषि सिंह ने कहा कि यह कैंपेन दोस्तों, भोजन और पेप्सी को एक अनोखे तरीके से पेश करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493