‘फुकरे रिटर्नस’ की टीम फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा और निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा समेत ‘फुकरे रिटर्नस’ की पूरी टीम का कहना है कि वे बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म की प्रतिक्रिया से बहुत खुश हैं।

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा और निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा समेत ‘फुकरे रिटर्नस’ की पूरी टीम का कहना है कि वे बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म की प्रतिक्रिया से बहुत खुश हैं।

फिल्म ने शुक्रवार को लगभग 8 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद शनिवार तक 11 करोड़ रुपये बटोर लिए।

फिल्म में लोकप्रिय चूचा की भूमिका निभा रहे अभिनेता वरुण शर्मा ने कहा, “मैं बहुत रोमांचित हूं और इस बात को जानकर अच्छा लग रहा है कि फिल्म को अद्भुत प्रतिक्रिया मिल रही है। जब दर्शकों से इस तरह की प्रतिक्रिया मिलती है तो बहुत खुशी होती है। इसे शब्दों में व्यक्त करना मेरे लिए मुश्किल हैं। मैं बहुत खुश और अभिभूत हूं।”

निर्देशक लांबा भी इससे बहुत खुश हैं।

उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश और संतुष्ट हूं कि फिल्म ने लोगों का मनोरंजन करने का वादा पूरा किया। दर्शकों ने महज तीन दिनों में ऐसा प्यार दिया, जिससे मैं निशब्द हूं। मुझे खुशी है कि हम उन्हें खुश कर पाए।”

फिल्म में पंडितजी की भूमिका में नजर आए अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा, “खुशी है लोग मेरे किरदार को बहुत पसंद कर रहे हैं। यह टीम वर्क की सफलता है। हम बहुत खुश हैं।”

निर्माता रितेश सिधवानी भी इससे काफी उत्साहित हैं।

उनके अलावा, फिल्म के सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी खुशी जाहिर की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493