‘फुकरे रिटर्न्‍स’ का नया गाना ‘अंबर सरिया’ की याद दिला रहा

मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ का एक और गाना रिलीज हुआ है, जिसने हमें फुकरे के गीत ‘अंबर सरिया’ की याद दिला दी है।

‘फुकरे रिटर्न्‍स’ का यह नया गाना ‘इश्क दे फन्नियार’ पुलकित सम्राट (हनी) और प्रिया आनंद (प्रिया) पर फिल्माया गया है। इस गाने में अली फजल (जफर) और विशाखा सिंह (नीतू) की प्रेम कहानी की भी झलक देखने को मिलेगी।

इस गाने को ज्योतिका तांगरी ने अपनी आवाज दी है।

गाने के दृश्य आपको ‘अंबर सरिया’ की याद दिला देंगे।

यह फिल्म आठ दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493