‘फुकरे रिटर्न्‍स’ ने पहले दिन कमाए 8 करोड़ रुपये

मुंबई, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। वर्ष 2013 की ‘फुकरे’ के सीक्वल ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ ने रिलीज के पहले दिन 8.10 करोड़ रुपये की कमाई की है।

पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, वरुण शर्मा, प्रिया आनंद, ऋचा चढ़ा, विशाखा सिंह और पंकज त्रिपाठी के अभिनय से सजी कॉमेडी फिल्म भारत में शुक्रवार को रिलीज हुई।

फिल्म के प्रचारक ने फिल्म की बॉक्स-ऑफिस पर कमाई की जानकारी साझा की।

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा, “ऐसा लगता है कि यह वर्ष हास्यपूर्ण है। सिनेमाघरों में कॉमेडी फिल्में दर्शकों को हंसा रही है और वहीं दर्शक मोटी कमाई कराकर वितरकों को हंसा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “‘फुकरे रिटर्न्‍स’ का अभूतपूर्व व्यवसाय यह साबित कर रहा है।”

वहीं पुलकित ने ट्वीट किया, ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ पर इतना प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद। इसे ऐसे ही बरसाते रहना। आपको हमारे दिल की गहराइयों से प्यार।

मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ फरहान अख्तर और रितेश सिंधवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेंमेंट के तहत सह-निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493