फुकुशिमा के रिसाइकिल्ड एलुमिनियम से बनेगा टोक्यो ओलम्पिक का टॉर्च

टोक्यो , 1 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2020 में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के टॉर्च का निर्माण जापान के फुकुशिमा शहर के रिसाइकल एलुमिनियम से किया जाएगा।

फुकुशिमा शहर 2011 में आए भूकंप के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि टॉर्च के निर्माण में 10,000 से अधिक एलुमिनियम के टुकडों के इस्तेमाल होने की संभावना है। ओलम्पिक मशाल 20 मार्च, 2020 को यूनान से जापान पहुंचेगा।

यह योजना ‘पुनर्निर्माण ओलम्पिक्स’ को बनाए रखने के लिए एक प्रतीक का प्रयास है जो इन खेलों के प्रमुख थीमों में से एक हैं।

ओलम्पिक के आयोजनकर्ताओं से यह उम्मीद की जा रही है कि अब वे स्थानीय सरकारों की मदद करेंगे ताकि उन धातुओं को पुर्ननवीनीकरण किया जा सके जिसका अब कोई इस्तेमाल नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने टॉर्च के डिजाइन को पहले ही अपनी मंजूरी दे दी है।

पुननिर्माण की लौ को सबसे पहले मियागी, इवाते और फुकुशिमा में प्रदर्शित किया जाएगा जोकि 2011 की आपदा में तीन सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल थे।

जापान में टॉच रिले की शुरुआत 26 मार्च को फुकुशिमा से शुरू होगी और यह उद्घाटन समारोह के लिए टोक्यो पहुंचने से पहले 121 दिनों के अंदर सभी 47 प्रान्तों से गुजरेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493