फुटबाल : अंक काटने के खिलाफ बोलीविया की अपील खारिज

ज्यूरिख, 4 फरवरी (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने बोलीविया की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने विश्व कप क्वालीफायर में अयोग्य खिलाड़ी को मैदान में उतारने पर अंक घटाने के नियम को खत्म करने का आग्रह किया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फीफा ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि बोलीविया ने पेरू के खिलाफ ला पाज में हुए मुकाबले में नेल्सन काब्रेरा को उतार कर फीफा के नियम का उल्लंघन किया था।

बोलीविया यह मैच 2-0 से जीता था। बोलीविया ने इसके अलावा चिली के खिलाफ भी गोलरहित ड्रॉ मैच में फीफा के इस नियम का उल्लंघन किया था।

काब्रेरा ने इससे पहले पराग्वे की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। काब्रेरा पैराग्वे में ही जन्मे हैं। फीफा ने निमय के उल्लंघन के कारण पेरू और चिली को 3-0 से विजयी घोषित किया और बोलीविया फुटबाल संघ पर जुर्माना भी लगाया गया।

फीफा ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा है, “फीफा ने बोलीविया फुटबाल महासंघ द्वारा दायर की गई अपील को खारिज कर दिया है और अपने इस फैसले की जानकारी फीफा की अनुशासन समिति को दे दी है।”

दक्षिण अमेरिका जोन की विश्व कप क्वालीफाइंग तालिका में बोलीविया इस समय 10वें स्थान पर है। उसके 12 मैचों में सात अंक है।

क्वालीफाइंग के अंत में शीर्ष-4 टीमें मास्को विश्व कप-2018 के लिए क्वालीफाई करेंगी जबकि पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम को प्ले ऑफ टूर्नामेंट खेलना पड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493