फुटबाल आसान नहीं है : जॉन स्टोन्स

लंदन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के डिफेंडर जॉन स्टोन्स ने माना कि फुटबाल खेलना आसान नहीं है, लेकिन वह लगातार बेहतर होने के लिए अपनी कमजोर कड़ियों पर काम करते रहते है।

‘द गार्जियन’ ने मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर स्टोन्स के हवाले से बताया, “आपको खुद देखना होगा कि आप कहा बेहतर कर सकते है और आपको अपनी गलतियों को पहचानने में शर्म नहीं आनी चाहिए। यही चीज है जो आपको बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित करती है।”

स्टोन्स ने कहा, “फुटबाल आसान नहीं है। मेरी और किसी की भी जिंदगी में भी अगर यह आसान है, तो आपको चुनौती चाहिए। सभी अपने आप को किसी तरीके से चुनौती देना चाहते है।”

स्टोन्स ने कहा कि जर्मनी और ब्राजील के खिलाफ हुए दोस्ताना मैचों में उनका प्रदर्शन दर्शाता है कि वह कितना बेहतर हुए है।

स्टोन्स ने कहा, “मैं समझता हूं कि मेरा प्रदर्शन यह दर्शता है कि मैं कितना बेहतर हुआ हूं। मैंने साबित कर दिया है। आप दो शीर्ष विरोधी टीमों के खिलाफ दो क्लीनशीट पर बेहस नहीं कर सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493