फुटबाल : एवर्टन और रोड्रिगो पर एसी मिलान की नजर

रियो डी जनेरियो, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। इटली के क्लब एसी मिलान ब्राजील के खिलाड़ी एवर्टन सोएरेस और रोड्रिगो डुआडरे को अपनी टीम में शामिल करने पर नजर बनाए हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेमियो क्लब के खिलाड़ी एवर्टन ने इस वर्ष सभी प्रतिस्पर्धाओं में सबसे ज्यादा 19 गोल किए हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें पहली बार ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

वहीं, डुआडरे ने भी इस वर्ष इंटरनेसियोनल के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।

ग्लोबस्पोर्ट्स के अनुसार, अन्य यूरोपियन टीमों में हेर्था बर्लिन और बेनफिका ने भी डुआडरे को अपनी टीम में शामिल करने की इच्छा जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493