फुटबाल : एशियन कप मुकाबले में ओमान ने कुवैत को हराया

न्यूकैसल (आस्ट्रेलिया), 17 जनवरी (आईएएनएस)। अब्दुलअजीज मक्बाली के गोल की मदद से ओमान ने शनिवार को खेले गए एशियन कप फुटबाल टूर्नामेंट के ग्रुप-ए के अंतिम चरण के मुकाबले में कुवैत को 1-0 से हरा दिया।

पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं लेकिन दूसरे हाफ में दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें जीत ओमान को मिली। अब्दुलअजीज ने मैच के 69वें मिनट में मोहम्मद अली सियाबी के सटीक पास पर गोल करते हुए अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

कुवैत और ओमान अपने पहले के दो ग्रुप मुकाबले हार चुके थे। ऐसे में दोनों के बीच सिर्फ सम्मान की लड़ाई होनी थी।

कुवैत ने एशियन कप में अपने अंतिम सात मैचों में सिर्फ दो गोल किए हैं जबकि ओमान की टीम आठ मैचों में सिर्फ एक गोल कर सकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493