फुटबाल : एशिया चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय यू-19 टीम जीती

वास्को (गोवा), 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय अंडर-19 फुटबाल टीम ने एफएएम-फ्रेंज एशिया चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने आखिरी घरेलू मैच में बुधवार को थाईलैंड के क्लब चोनबुरी एफसी को 2-1 से हरा दिया।

वास्को (गोवा), 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय अंडर-19 फुटबाल टीम ने एफएएम-फ्रेंज एशिया चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने आखिरी घरेलू मैच में बुधवार को थाईलैंड के क्लब चोनबुरी एफसी को 2-1 से हरा दिया।

भारत के लिए कप्तान डेनियल लालहलिमपुइया ने आखिरी मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गई।

भारतीय टीम ने इससे पहले मलेशियाई क्लब फ्रेंज यूनाइटेड-ए को भी 2-1 से हराया था।

बुधवार को हुए मैच में भारत ने छठे मिनट में ही बढ़त ले ली, हालांकि चोनबुरी ने मध्यांतर से ठीक पहले स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

इसके बाद 89वें मिनट में कप्तान ने भारत के लिए विजयी गोल दागा। भारत अब 22 अक्टूबर को मलेशिया के फ्रेंज यूनाइटेड-ए से उनके घरेलू मैदान पर भिड़ेगा।

भारत को टूर्नामेंट के अगले चरण में प्रवेश के लिए एक अंक की जरूरत है।

भारतीय टीम के कोच ली जॉनसन ने कहा, “खिलाड़ियों ने इस मैच में बेहद अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया। चोनबुरी कई बार हमसे बेहतर खेलते नजर आए, लेकिन हमारी टीम ने एकजुट प्रदर्शन करते हुए जीत का जज्बा कायम रखा। इस जीत से टीम का मनोबल ऊंचा उठेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493