फुटबाल : किर्गिस्तान ने भारतीय अंडर-19 टीम को हराया

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस), 11 जून (आईएएनएस)। किर्गिस्तान अंडर-19 फुटबाल टीम ने यहां जारी ग्रैनेटकिन मेमोरियल टूर्नामेंट में 9-12वें पायदान के लिए खेले गए प्लेऑफ मुकाबले में भारत को मात दी।

पेनाल्टी शूटआउट तक गए इस मुकाबले में किर्गिस्तान ने 3-0 (1-1) से जीत दर्ज की।

मैच की शुरुआत भारत के लिए बेहद खराब रही। दूसरे मिनट में भारतीय टीम के एक खिलाड़ी को रेड कार्ड मिला।

भारत ने हालांकि, 10 खिलाड़ियों से खेलने के बाद भी दमदार प्रदर्शन किया और 74वें मिनट में आकाश मिश्रा ने करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

मैच समाप्त होने से पहले किर्गिस्तान वापसी करने में कमायाब रही। 88वें मिनट में एमिर ने अपनी टीम के लिए बराबरी का गोल किया।

अतिरिक्त समय में भी कोई गोल नहीं हुआ और मुकाबले का नतीजा पेनाल्टी शूटआउट के जरिए निकला। शूटआउट में हरमनप्रीत सिंह, साइलो लालहानहिमा और जीतेंद्र सिंह गोल नहीं कर पाए जबकि विपक्षी टीम के तीनों खिलाड़ियों ने गोल दागा।

भारत अब आर्मेनिया और तजाकिस्तान के बीच होने वाले प्लेऑफ मैच में हार झेलने वाली टीम से 11वें और 12वें स्थान के लिए खेलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493