फुटबाल के लिए दुखद दिन : अल हुसेन

मेड्रिड, 27 मई (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियमाक संस्था फीफा के छह अधिकारियों के भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होने पर फीफा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रिंस अली बिन अल-हुसेन ने कहा है कि यह फुटबाल के लिए दुखद दिन है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अल-हुसेन शुक्रवार को होने वाले फीफा अध्यक्ष पद के चुनाव में मौजूदा अध्यक्ष सेप ब्लाटर के लिए मुख्य चुनौती माने जा रहे थे।

गौरतलब है कि बुधवार को स्विट्जलैंड में फीफा के अधिवेशन में हिस्सा लेने आए छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

अल हुसेन ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “फुटबाल के लिए आज (बुधवार) एक दुखद दिन है। स्पष्टत: लग रहा है कि मामला अभी और बढ़ेगा, जिसके ब्यौरे अभी सामने आने बाकी हैं। इस समय कोई टिप्पणी करना सही नहीं होगा।”

स्विस संघीय न्याय कार्यालय एवं पुलिस की ओर जारी वक्तव्य के अनुसार, न्यूयार्क के वकील संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ 1990 से लेकर अब तक 10 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि रिश्वत के रूप में स्वीकार करने के आरोपों की जांच कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493