लियोन (फ्रांस), 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांसीसी फुटबाल क्लब न्यू लियोन के नवनियुक्त कोच ब्रूनो गेनेसियो अगले साल तीन जनवरी को फ्रांस के प्रीमियर डिवीजन लीग टूर्नामेंट कोपे डी फ्रांस में पदार्पण करेंगे।
पूर्व कोच ह्यूबर्ट फोर्नियर की जगह कोच बनाए गए गेनेसियो के लिए कोपे डी फ्रांस में लिमोगेस के खिलाफ होने वाला यह मैच कोपे डी फ्रांस में उनकी पहली परीक्षा होगी।
इसके अलावा गेनेसियो नौ जनवरी को ट्रोएस के खिलाफ होने वाले मैच से लीग-1 में भी पदार्पण करेंगे।
इससे पहले लियोन क्लब में ही फोर्नियर के सहायक रहे गेनेसियो क्रिसमस की छुट्टियों के बाद अगले सोमवार से क्लब के प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व करेंगे।
लियोन को पिछले छह मैचों में पांच हार झेलनी पड़ी और टीम के खराब परिणाम को देखते हुए फोर्नियर को हटाने का फैसला लिया गया।
लियोन लीग-1 में इस समय नौवें पायदान पर है। इसके अलावा चैम्पियंस लीग के ग्रुप चरण से ही टीम को बाहर होना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath