रियो डी जनेरियो, 15 जून (आईएएनएस)। कोरिंथियंस क्लब ने लगातार छठी जीत हासिल करते हुए ब्राजील सेरी-ए लीग सूची में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कोरिंथियंस ने क्रुजेरियो को घरेलू मैदान पर खेले गए मैच में 1-0 से मात दी।
इस मैच में कोरिंथियंस के लिए पराग्वे के अंतर्राष्ट्रीय सेंटर-बैक फाबियान बालबुएना ने गोल किया। इसके अलावा, बाकी बचे मैचों में दोनों टीमों की ओर से कोई और गोल नहीं दागा गया।
इस मैच में जीत के जरिए कोरिंथियंस ने लीग सूची में दूसरे स्थान पर काबिज ग्रेमियो से चार अंक की बढ़त हासिल कर ली है।
इस बीच, सेरी-ए लीग में खेले गए एक अन्य मैच में फ्लामेंगो ने अपने घरेलू मैदान पर पोंचे प्रेटा क्लब को 2-0 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath