फुटबाल : कोस्टा रिका ने पेरू को 3-2 से दी मात

अरेक्विपा (पेरू), 21 नवंबर (आईएएनएस)। कोस्टा रिका ने यहां खेले गए एक दोस्ताना मैच में मेजबान पेरू को 3-2 से हरा दिया।

दोनों टीमें के लिए इस साल यह आखिरी मैच था।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात खेले गए इस मैच में कोस्टा रिका के लिए जोनाथन मैक्डोनाल्ड ने 41वें, एलन क्रुज ने 54वें और जोएल कॉम्पेल ने 77वें मिनट में गोल किए।

वहीं, मेजबान पेरू की ओर से एडिसन फ्लोर्स ने 19वें और जेफर्सन फरफान ने 72वें मिनट में गोल दागे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493