फुटबाल खिलाड़ियों को प्रताड़ित नहीं किया : शेख सलमान

मानामा, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। फीफा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बहरीन के शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने अपन ऊपर लगे उन आरोपों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि वह फुटबाल खिलाड़ियों को प्रताड़ित करने की घटनाओं में शामिल रहे हैं।

बहरीन के एक मानवाधिकार संगठन ने बहरीन राजघराने के सदस्य सलमान पर आरोप लगाए हैं कि वह 2011 में हुए विरोध में शामिल खिलाड़ियों को प्रताड़ित करने की घटना में शामिल रहे हैं।

सलमान बहरीन फुटबाल संघ के अध्यक्ष रहे हैं और उनके कार्यकाल के दौरान ही सुरक्षा बलों ने राजनीतिक सुधार की मांग करने वाले लोगों की हत्या कर दी, उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बहुतों को प्रताड़ित किया।

49 साल के सलमान ने कहा, “इस तरह के आरोप न सिर्फ नुकसानदायक हैं, बल्कि दुखदायी भी हैं। कुछ लोगों का यही एजेंडा है। इस तरह की बातें बार-बार होती हैं और इनका एकमात्र लक्ष्य राजघराने से जुड़े लोगों की छवि खराब करना है।”

सलमान 2013 से एशियाई फुटबाल परिसंघ के अध्यक्ष हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493