फुटबाल खिलाड़ी साला का शव बरामद

लंदन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के गुमशुदा फुटबाल खिलाड़ी इमिलियानो साला के शव की पहचान कर ली गई है।

डोरसेट पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

डोरसेट पुलिस ने एक बयान में कहा, “पोर्टलैंड पोर्ट पर जो शव लाया गया उसकी पहचान पेशेवर फुटबाल खिलाड़ी इमिलियानो साला के शव के रूप में कर ली गई है।”

‘सीएनएन’ ने पुलिस द्वारा जारी बयान के हवाले से लिखा है, “इस खबर की जानकारी साला के परिवार और पायलेट डेविड इबोटसन के परिवार को दे दी गई है। हम उनका लगातार समर्थन करते रहेंगे। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।”

पुलिस ने कहा, “हम मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी रखेंगे।”

28 वर्ष के साला और 59 साल के इबोटसन को लेकर जा रहा विमान 21 जनवरी को राह से भटक गया था। इस विमान ने फ्रांस के शहर नानतेस से उड़ान भरी थी और वेल्स की राजधानी कार्डिफ की तरफ जा रहा था।

विमान आइसलैंड ऑफ गुएरेनसे से तकरीबन 24 किलोमीटर दूर रडार से गायब हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493