फुटबाल : चेल्सी ने अलोंसो के अनुबंध में किया विस्तार

लंदन, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब चेल्सी ने स्पेनिश डिफेंडर मार्कोस अलोंसो के अनुबंध को 2023 तक बढ़ाने की बुधवार को घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 27 वर्षीय अलोंसो अगस्त 2016 में चेल्सी से जुड़े थे। उसके बाद से उन्होंने चेल्सी को 2016-17 सीजन में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) और पिछले सीजन में एफए कप जिताने में अहम योगदान दिया था।

अलोसों ने एक बयान में कहा, “लंबे समय के लिए यहां रहने और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ को लेकर मैं खुश हूं। पिछले दो सीजन काफी अच्छे रहे हैं और आगे भी इसे लेकर मैं उत्साहित हूं।”

चेल्सी क्लब के निदेशक मेरिना गरानावस्कायरा ने कहा, “अलोसों ने पिछले दो सीजन में एक अहम के खिलाड़ी के रूप में खुद का विकास किया है। उनकी काबीलियत और शानदार व्यव्हार ने उन्हें एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनाया है।”

अलोसों ने रियल मेड्रिड के साथ अपने फुटबाल करियर की शुरुआत की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493