एथेंस, 1 नवंबर (आईएएनएस)। यूईएफए चैम्पियंस लीग के ग्रुप-डी के क्वालीफायर में काराइसकाकिस स्टेडियम में खेले गए मैच में मेजबान ओलम्पियाकोस और स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना का मैच गोलरहित ड्रॉ रहा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को खेले गए मैच में स्पेनिश क्लब का मैच में पलड़ा भारी रहा, लेकिन ओलम्पियाकोस ने अपने बेहतरीन डिफेंस के दम पर लियोनल मेसी की टीम को गोल से वंचित रखा।
दोनों टीमों के बीच कैम्प नाउ में हुए पहले मैच में स्पेनिश क्लब ने अपनी मेजबानी में ओलम्पियाकोस को 3-1 से मात दी थी।
इस मैच के अलावा इटली के क्लब जुवेंतस और स्पोर्टिग क्लब दे पुर्तगाल के बीच भी मैच ड्रॉ रहा जिससे ओलम्पियाकोस की अंतिम-16 में पहुंचने की संभावना कुछ हद तक बची हुई है।
इस मैच के बाद बार्सिलोना ग्रुप-डी में पहले स्थान पर बना हुआ है।
dharmpath.com dharmpath