फुटबाल : जर्मनलीग प्लेऑफ में वोल्फस्बर्ग की जीत

बर्लिन, 26 मई (आईएएनएस)। मारियो गोमेज द्वारा किए गए गोल के दम पर वोल्फस्बर्ग ने ब्रंजविक को जर्मन लीग बुंदेसलीगा के प्लेऑफ के पहले चरण में 1-0 से हरा दिया।

बर्लिन, 26 मई (आईएएनएस)। मारियो गोमेज द्वारा किए गए गोल के दम पर वोल्फस्बर्ग ने ब्रंजविक को जर्मन लीग बुंदेसलीगा के प्लेऑफ के पहले चरण में 1-0 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस जीत के बाद वोल्फस्बर्ग दूसरे चरण में एक गोल की बढ़त के साथ जाएगा। गुरुवार को हुए मुकाबले में गोमेज का गोल ब्रंजविक को पछाड़ने में कामयाब रहा।

वोल्फस्बर्ग ने शुरुआत तेज की और गोल करने के प्रयास किए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। गोमेज और डेनियल डाडिवी के काफी प्रयासों के बाद यह दोनों ब्रंजविक के गोलकीपर जैसमिन फेजजिक को छका नहीं पाए।

35वें मिनट में गोमेज गोलकीपर को छकाते हुए पेनाल्टी पर गोल किया। वोल्फस्बर्ग के पास एक और गोल करने का मौका था लेकिन डिडावी इस मौके को भुना नहीं पाए।

ब्रंचविक के कोच टोस्टेन लेबेरनेख्त ने कहा, “मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हूं। हमें पहले हाफ में जब मौका मिला तब एक गोल करना चाहिए था। हालांकि हमारे पास एक मैच बचा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493