फुटबाल टीमों अपने खर्चे पर जकार्ता भेजने के लिए तैयार था एआईएफएफ

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) द्वारा भारत की महिला और पुरुष फुटबाल टीमों को एशियाई खेलों के लिए न भेजने के फैसले पर निराशा जताई है।

एआईएफएफ ने कहा था कि अगर आईओए भारतीय टीमों को जकार्ता जाने की इजाजत देता है तो वह इनका खर्च वहन करने के लिए तैयार है। इसके बावजूद भी टीमों को एशियाई खेलों में जाने की अनुमति नहीं मिली।

आईओए ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में अगस्त में शुरू होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय महिला और पुरुष फुटबाल टीमों को भेजने की अनुमति नहीं दी।

एआईएफएफ ने कहा कि फुटबाल एक वैश्विक खेल है और इसे अलग नजरिये से देखा जाना चाहिए। एआईएफएफ का कहना है कि भारतीय फुटबाल ने पिछले तीन साल में शानदार सफलताएं अर्जित की है।

एआईएफएफ ने आईओए से कहा है कि टीम फीफा रैंकिंग में 173वें नंबर से 97वें नंबर पर पहुंच गई है। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात में 2019 में होने वाले एएफसी एशिया कप के लिए भी क्वालिफाई कर चुकी है और और वह फीफा अंडर-17 विश्व कप का सफल आयोजन कर चुका है।

हालांकि आईओए ने इन सब दलीलों को नजदरअंदाज करते हुए फुटबाल टीमों को इंडोनेशिया के लिए हरी झंडी नहीं दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493