फुटबाल : डीपीएस, जाकिर हुसैन कॉलेज के लड़के फाइनल में पहुंचे

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। आरएफवाईएस फुटबॉल टूर्नामेंट के दिल्ली सेमीफाइनल चरण के पहले दिन की शुरूआत में दिल्ली पब्लिक स्कूल और जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (उद्योग कुंज) ने जूनियर ब्वायज और कॉलेज ब्वायज श्रेणियों के फाइनल में अपनी जगह बनाई। दोनों विजयी टीमें थ्यागराज स्टेडियम में अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में पहुंचीं।

जूनियर ब्वायज :-

दिल्ली पब्लिक स्कूल बनाम रेयान इंटरनेशनल स्कूल (उद्योग कुंज)

दिल्ली पब्लिक स्कूल ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल (उद्योग कुंज) पर 2-0 की जीत से जूनियर ब्वायज श्रेणी में आसानी में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों गोल से जुड़े अगम गुप्ता को मैच बॉल से पुरस्कृत किया गया।

डीपीएस ने हाफ टाइम के मौके पर लीड लिया जब अगम गुप्ता ने मैच का पहला गोल मारा। दूसरे हाफ के तकरीबन अंत में अगम ने अपनी उपलब्धि दोहराई और अपनी टीम को विजयी बना दिया।

मैदान में डीपीएस का प्रदर्शन शानदार रहा। इस लिहाज से टीम ने हमला बोलने की अपनी बेजोड़ रणनीति के साथ जबरदस्त बचाव का प्रदर्शन किया। पूरे मैच के दौरान टीम ने 3-3 का फॉर्मेशन बनाए रखा और साथ ही मैदान पर चौकस नजर रखी। टीम के जोरदार डिफेंस ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल के लिए इतनी जगह भी नहीं छोड़ी कि वे गेंद को अपने हिसाब से खेल सकें। कुल मिलाकर, यह पूरी टीम का शानदार प्रदर्शन था और इसे जोरदार ढंग से प्रस्तुत किया गया।

वैभव शर्मा, अंत में डीपीएस के लिए 3-0 बनाने की स्थिति में तब पहुंचा जब उसका एक हेडर लक्ष्य से चूक गया।

स्कोरलाइन:

दिल्ली पब्लिक स्कूल-2 (अगम गुप्ता 26, 57) ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल (उद्योग कुंज) को पीटा – 0.

कॉलेज ब्वायज :

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज बनाम एमिटी विश्वविद्यालय

प्रभुत्व के एक प्रदर्शन में जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज ने दिल्ली कॉलेज ब्वायज में एमिटी यूनिवर्सिटी पर 3-1 से कामयाबी हासिल की। जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज के लिए पहला गोल बनाने वाले योगेश कुमार को मैच बॉल से सम्मानित किया गया।

फाइन गोवा के सौजन्य से जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज ने जल्दी ही लीड ली। मैदान में इनलोगों ने एमिटी यूनिवर्सिटी पर मजबूत पकड़ बनाए रखी और कई बार दूसरे स्थान पर रहे।

कामयाबी 40वें मिनट में आई जब एमिटी यूनिवर्सिटी के डिफेंस में मामूली कमजोरी से दिशांत नेगी ने एक क्लीन फिनिश प्रभावित किया। एमिटी यूनिवर्सिटी से वापस हमला निश्चित जान पड़ा क्योंकि वे जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज की मिडफील्ड शक्ति के भरोसे थे।

इन प्रयासों का फायदा 58वें मिनट में हुआ जब सचिन रावत ने कॉर्नर किक को टीम के मेडेन गोल में बदल दिया। बराबरी के लिए दूसरे गोल की कोशिश में एमिटी के लड़कों ने पूरा जोर लगाया और शानदार प्रदर्शन किया। पर हर गुजरते मिनट के साथ उनकी हताशा बढ़ती गई जबकि जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज की टीम की नजर कभी गोल पोस्ट से नहीं हटी।

ऐसा लगा जैसे विरोधियों पर अपने प्रभुत्व को दुबारा स्थापित करने के लिए सब्सटीट्यूट आशीष शॉ ने अंतिम सीटी बजने से पहले एक और गोल मार दिया और इस तरह, इनकी जीत 3-1 से हुई।

स्कोरलाइन :- जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज – 3 (योगेश कुमार 12, दिशांत नेगी 40, आशीष शॉ +92) ने वीट एमिटी यूनिवर्सिटी – 1 (सचिन रावत 57)

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493