नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। फुटबाल दिल्ली ने मंगलवार को क्षेत्र के हर स्कूल में फुटबाल कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की।
इस कार्यक्रम का मकसद राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में खेल को आगे ले जाना है। इस कार्यक्रम में रूचि रखने वाले स्कूल दिल्ली फुटबाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने आप को पंजीकृत कर सकते हैं।
फुटबाल दिल्ली ने ट्वीट किया, “हम अपने फुटबाल विकास कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं।”
फुटबाल दिल्ली के अध्यक्ष शाजी प्रभारकरन ने इस कार्यक्रम को खेल को आगे ले जाने की प्रक्रिया में पहला कदम बताया है। उन्होंने कहा, “यह दिल्ली के स्कूल में खेल को आगे ले जाने के लिए पहला कदम है।”
dharmpath.com dharmpath