फुटबाल : दिवालिया हुए पार्मा ने युवेंतस को हराया

रोम, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवालिया हो चुके सेरी-ए क्लब पार्मा ने शनिवार को खेले गए लीग मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर चल रहे युवेंतस को 1-0 से हरा दिया।

मैच का एकमात्र गोल जोस माउरी ने किया। माउरी ने 60वें मिनट में यह गोल दागा। यह क्लब के लिए उनका दूसरा गोल है।

यही नहीं, पार्मा के गोलकीपर एंटोनियो मिरांते ने भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

युवेंतस को बीते साल अक्टूबर के बाद से लीग में पहली हार का सामना करना पड़ा।

बीते महीने से पार्मा को दिवालिया करार दिया गया था। इसके खिलाड़ियों को पूरे सीजन में वेतन नहीं मिला है।

दिवालिया घोषित होने के बाद से ही टीम के प्रदर्शन में शानदार बदलाव आया। उसने युवेंतस को हराने से पहले उदिनीज को 1-0 से हराया था और फिर इंटर मिलान को 1-1 की बराबरी पर रोका था।

हालांकि पार्मा के लिए इस साल रेलीगेशन के खतरे से बच पाना मुश्किल है। उसे इसके लिए 10 अंक जुटाने हैं और उसे अभी नौ मैच खेलने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493