फुटबाल : दोस्ताना मुकाबले में ब्राजील ने आस्ट्रेलिया को दी मात

मेलबर्न, 13 जून (आईएएनएस)। ब्राजील की फुटबाल टीम ने 17 जून से रूस में शुरू हो रहे फीफा कंफेडेरेशन कप से पहले दोस्ताना मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 4-0 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मैच में ऐसा लग रहा था कि हाल ही में अर्जेटीना के हाथों 1-0 से मात खाने वाली कोच टिटे की ब्राजील टीम किसी भी हाल में समय नहीं गंवाना चाहती। उसके खिलाड़ी डिएगो साउजा ने पहले हाफ के 10 सेकेंड में गोल किया।

थियागो सिल्वा ने 62वें मिनट में गोल कर ब्राजील को 2-0 से आगे कर दिया। टाइसन ने 74वें मिनट में ब्राजील के लिए तीसरा गोल किया। इंजुरी टाइम में साउजा ने अपना दूसरा और ब्राजील का चौथा गोल कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

कंफेडेरेशन कप में आस्ट्रेलिया को ग्रुप-बी में विश्व विजेता जर्मनी, चिली और कैमरून के साथ खेलना है। ऐसे में ब्राजील के खिलाफ इस तरह की हार टीम के मनोबल पर बुरा असर डाल सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493