फुटबाल : नाइजीरिया के कप्तान इनयेमा ने संन्यास लिया

अबूजा (नाइजीरिया), 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया की फुटबाल टीम के कप्तान विसेंट इनयेमा ने 13 साल तक राष्ट्रीय टीम की सेवा करने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी है।

अबूजा (नाइजीरिया), 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया की फुटबाल टीम के कप्तान विसेंट इनयेमा ने 13 साल तक राष्ट्रीय टीम की सेवा करने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इनयेमा ने नाइजीरिया और दुनिया भर में अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। इंस्टाग्राम पर जारी अपने संदेश में इनयेमा ने कहा कि वह 13 साल तक अपने देश के लिए अच्छी लड़ाई लड़ते रहे।

इनयेमा ने दरअसल अचानक ही संन्यास की घोषणा कर दी। इसके पीछे कोच संडे ओलेह के साथ उनके खराब सम्बंधों को कारण माना जा रहा है। टीम के कोच ने मंगलवार को नया कप्तान नियुक्त किया और बेल्जियम में उनकी इनयेमा के साथ बहस भी हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493