फुटबाल : पीएसजी ने एरीओला के करार में किया विस्तार

पेरिस, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रेंच लीग के मौजूदा चैम्पियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्रांस के अंतर्राष्ट्रीय गोलकीपर अल्फोंस एरीओला के करार में विस्तार करने की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस घोषणा के बाद 25 साल के एरीओला अब 2023 तक पीएसजी क्लब के साथ बने रहेंगे।

पीएसजी ने एक बयान में कहा, पीएसजी को इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एरीओला ने चार करार के विस्तार पर हस्ताक्षर कर दिया है। इस वर्ष विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे एरीओला करार के तहत 30 जून 2023 तक क्लब में बने रहेंगे।

एरीओला ने इस करार पर कहा, ये वह क्लब है जहां न केवल मैं प्रशिक्षित हुआ बल्कि ये मेरे दिल में भी हैं। मैं यहां बडा हुआ और पहली टीम में अपना स्थान बनाया। मैं इस क्लब में विश्वास करता हूं और इस मौके को मैं कभी नहीं भूलूंगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493