फुटबाल : पुर्तगाल ने जीता अंडर-19 यूरोपीयन चैम्पियनशिप

सिएनाजोकी (फिनलैंड), 30 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल ने अतिरिक्त समय तक गए एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में इटली को 4-3 से हराकर रविवार को अंडर-19 यूरोपीय चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

इस जीत के साथ ही पुर्तगाल अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर टीम कैटेगरी में यूरोपीय चैम्पियन बन गया है।

ओमा एसपी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाल ने शुरू से ही दमदार प्रदर्शन किया। जोआओ फिलिपे ने 46वें मिनट में गोल करके पुर्तगाल को बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में भी पुर्तगाल ने अपना दमदार खेल जारी रखा और 72वें मिनट में ट्रिकानो फ्रांसिस्को ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद, इटली ने अविश्वसनीय खेल दिखाया और मोइस कीन ने 75वें और 76वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया जिसके कारण मैच अतिरिक्त समय में चला गया।

अतिरिक्त समय में भी मैच का रोमांच कम नहीं हुआ और 104वें मिनट में फिलिपे ने मैच का अपना दूसरा गोल दागकर पुर्तगाल को एक बार फिर 3-2 से आगे कर दिया। हालांकि, तीन मिनट बाद ही इटली ने गियानलूका स्कामाका के गोल की मदद से मुकाबले में वापसी की।

रोमांचक मोड पर खडे इस मैच में प्रेडो कोरेया पुर्तगाल के हीरो साबित हुए और 109वें मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम को खिताब तक पहुंचाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493