फुटबाल : बार्सिलोना चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में

बार्सिलोना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने चार साल बाद चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

बार्सिलोना ने मैनचेस्टर युनाइटेड को 4-0 के एग्रीगेट स्कोर से मात दे अंतिम-4 में जगह बनाई। मंगलवार को हुए दूसरे चरण के मैच में बार्सिलोना ने युनाइटेड को 3-0 से मात दी जिसमें लियोनेल मेसी ने दो गोल किए। मैच के पहले चरण में बार्सिलोना ने युनाइटेड को 1-0 से हराया था।

मेसी ने 16वें मिनट में एशले यंग के गलत पास को लिया और अपनी टीम के लिए गोल किया। चार मिनट बाद मेसी ने बॉक्स के बाहर से एक और शानदार शॉट मार बार्सिलोना को 2-0 से आगे कर दिया।

स्पेनिश क्लब ने तीसरा गोल दूसरे हाफ में किया। यहां फिलिप कोटिंहो ने अपना खाता खोला।

सेमीफाइनल में बार्सिलोना का सामना पोटरे या लिवरपूल से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493