फुटबाल : बार्सिलोना ने पीएसजी को 3-1 से हराया

पेरिस, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना एफसी ने जर्मनी के क्लब पेरिस सैंट-जर्मेन (पीएसजी) को उसी के घर में 3-1 से हराकर चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी संभावना मजबूत कर ली है।

पीएसजी को 33 मैचों के बाद पहली बार अपने गृह मैदान पर हार का सामना करना पड़ा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बुधवार रात खेले गए क्वार्टर फाइनल के इस पहले चरण के मैच में बार्सिलोना की ओर से नेमार ने एक और लुइस सुआरेज ने दो गोल दागे। पीएसजी की ओर से एकमात्र गोल ग्रेगरी वैन डेर विल ने किया।

नेमार ने 18वें मिनट में लियोनेल मेसी के शानदार पास की बदौलत गोल कर टीम को पहली बढ़त दिलाई।

मध्यांतर के बाद सुआरेज ने 67वें मिनट में बार्सिलोना को 2-0 से आगे कर दिया। मैच खत्म होने से 11 मिनट पहले उरुग्वे के सुआरेज ने अपना दूसरा गोल किया।

पीएसजी ने इसके बाद 82वें मिनट में एकमात्र जवाबी गोल दागा। पीएसजी वर्ष-2006 के बाद पहली बार अपने गृह मैदान पर हारा है।

दूसरा चरण अगले मंगलवार को बार्सिलोना में कैंप नोउ स्टेडियम में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493