फुटबाल : बेंगलुरु एफसी ने जीता पुतैया मेमोरियल कप

बेंगलुरु, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेंगलुरु एफसी ने मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप (एमईजी) को 2-1 से हराकर दूसरी बार पुतैया मेमोरियल कप का खिताब जीत लिया।

यहां बेंगलुरु फुटबाल स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु के लिए लालेंगज्मा वांगचियान ने 41वें और माइरन मेंडिस ने 86वें मिनट में गोल दागे।

वहीं एमईजी के लिए राहुल ने 56वें मिनट में एकमात्र गोल किया

बेंगलुरु ने मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की और वांगचियान के 41वें मिनट में किए गए गोल से 1-0 की बढ़त बना ली।

हालांकि एमईजी ने दूसरे हाफ में राहुल के 56वें मिनट में किए गए गोल से मुकाबला 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

दूसरा हाफ समाप्त होने से चार मिनट पहले ही मेंडिस के गोल से बेंगलुरु ने 2-1 से मैच जीत लिया।

बेंगलुरु के पराग श्रीवास को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493