रियो डी जनेरियो, 3 जुलाई (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के पूर्व मिडफील्डर डिएगो द्वारा किए गए शानदार गोल की मदद से फ्लामेंगो ने साओ पाउलो को 2-0 से हराते हुए ब्राजीली सेरी-ए चैम्पियनशिप की तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
डिएगो ने आठ मैचों में अपना चौथा गोल किया। फ्लामेंगो के लिए मैच का अन्य गोल पेरू के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पाओलो गुएरेरो ने किया।
एक अन्य मैच में मैनचेस्टर सिटी के पूर्व स्ट्राइकर जो ने 79वें मिनट में किए गए गोल की मदद से कोरिंथियंस को बोटाफोगो पर 1-0 की जीत दिलाई।
यह 11 मैचों में कोरिंथियंस की नौवीं जीत है। यह क्लब शीर्ष पर है और इस जीत के साथ पहले स्थान पर और मजबूत हुआ है।
dharmpath.com dharmpath