फुटबाल : ब्राजील क्लब सांतोस के नए कोच होंगे साम्पोली

साओ पाउलो , 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना राष्ट्रीय फुटबाल टीम के पूर्व कोच जॉर्ज साम्पोली अगले साल यहां के प्रमुख क्लब सांतोस के कोच होंगे।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अुनसार, सांतोस क्लब के अध्यक्ष जोस कार्लोस पेरेज ने इसकी जानकारी दी।

पेरेस ने एक बयान में कहा, “सांतोस क्लब प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों, आक्रामक फुटबॉल और एक ऐतिहासिक और अद्वितीय मैजिक का पर्याय है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी कोचों की तुलना में उनसे बेहतर कोई नहीं है।”

गौरतलब है कि कुका के नाम से मशहूर एलेक्सी स्टीवल ने स्वास्थ्य कारणों से सांतोस के कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से क्लब नए कोच की तलाश कर रहा है।

58 वर्षीय साम्पोली इस वर्ष फीफा विश्व कप के दौरान अर्जेटीना के कोच थे। टीम को नाकआउट में फ्रांस से हार का सामना करना पड़ा था।

वह इससे पहले 2015 में चिली राष्ट्रीय टीम के कोच थे जब टीम ने कोपा अमेरिका का खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493