तबरीज सिटी (ईरान), 16 सितम्बर (आईएएनएस)। एशियन फुटबाल परिसंघ (एएफसी) अंडर-16 क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भारत ने विजयी आगाज करते हुए बुधवार को बहरीन को 5-0 से हरा दिया।
मैच के 65वें मिनट में बहरीन के स्ट्राइकर अब्दुल्ला जासिम को खतरनाक फाउल के चलते रेफरी ने लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया और बहरीन को शेष मैच 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।
तबरीज यादेगार-ए- ईमाम स्टेडियम में हुए ग्रुप-ई के मुकाबले में भारत के लिए अमन ने 19वें और 47वें मिनट में दो गोल किए, जबकिर गैस्टन ने 15वें मिनट में, बोरिस ने 27वें मिनट में और सुरेश ने 75वें मिनट में एक-एक गोल किया।
भारत ने शुरू से आक्रामक रुख अपनाया और 27वें मिनट तक 3-0 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली।
बहरीन के कोच अब्दुसाहेब अब्दुलनबी ने स्वीकार किया कि पूरे 90 मिनट के मैच के दौरान उनकी टीम को भारत ने रौंद दिया।
भारतीय टीम अब 18 सितंबर को ईरान के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगी।
dharmpath.com dharmpath