फुटबाल : महीने के आखिर में फुटबाल पर फैसला ले सकते हैं बोल्ट

मेलबर्न, 15 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व ओलम्पिक चैम्पियन उसेन बोल्ट इस महीने के आखिर में इस बारे में फैसला ले सकते हैं कि वह अपने पेशेवर फुटबाल करियर को जारी रखें या नहीं।

बोल्ट ने ओमनीस्पोर्ट से कहा, “यहां मुझे अन्य क्लबों से कई प्रस्ताव आए हैं। मैं नवंबर के अंत से पहले इस पर कोई निर्णय लूंगा कि मैं दूसरे क्लब से जुड़ने जा रहा हूं या वास्तव में इसे छोड़ रहा हूं।”

आठ बार के ओलम्पिक चैम्पियन बोल्ट ने आस्ट्रेलिया के फुटबाल क्लब सेंट्रल कोस्ट मरीनर्स के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

बोल्ट अगस्त में ए-लीग क्लब सेंट्रल कोस्ट मेरिनर्स से जुड़े थे।

वह इससे पहले जर्मनी के क्लब बोरसिया डॉर्टमंड, दक्षिण अफ्रीकी क्लब सनडाउंस और नार्वे के क्लब स्ट्रामस्गोसेट के साथ अभ्यास कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493