मेड्रिड, 2 मई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने कहा कि फुटबाल में कष्ट उठाना पड़ता है, खासकर तब जब आप यूईएफए चैम्पियंस लीग जैसे बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करना चाहते हैं।
रियल मेड्रिड ने मंगलवार रात को खेले गए चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण में बायर्न के साथ मैच 2-2 से ड्रॉ खेला लेकिन दोनों चरणों के औसतन मुकाबले में रियल ने 4-3 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
बीबीसी ने जिदान के हवाले से बताया, “फुटबाल में आपको कष्ट उठाना होता है, खासकर चैम्पियंस लीग जैसे टूर्नामेंट में। हमें पता है कि आप बिना कष्ट झेले फाइनल में प्रवेश नहीं कर सकते। हालांकि, यह आपके दिल के लिए सही नहीं है।”
जिदान ने कहा, “यह चीज क्लब के डीएनए में है। हमने मैच में अखिरी समय तक लड़ना नहीं छोड़ा और बायर्न के खिलाड़ियों ने भी अच्छा खेल दिखाया।”
dharmpath.com dharmpath