फुटबाल : मैनचेस्टर सिटी ने स्वांसी सिटी को दी मात

लंदन, 6 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के गैब्रिएल जीसस द्वारा अहम समय पर किए गए गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में स्वांसी सिटी को 2-1 से मात दे दी।

इत्तेहाद स्टेडियम में खेले गए मैच में जीसस ने अंतिम पलों में गोल दागकर मेजबान टीम को ड्रॉ से बचाया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मैच का पहला गोल जीसस ने 11वें मिनट में दागा।

मैनचेस्टर ने पहले हाफ में बढ़त बनाए रखी। दूसरे हाफ में भी स्वांसी के खिलाड़ियों के प्रयासों को नाकाम करते हुए बढ़त कायम रखी। लेकिन, गाइल्फी सिगुरड्सन ने 81वें मिनट में गोल मारकर मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया और मेजबानों को संकट में डाल दिया।

लेकिन, मैनचेस्टर के हिस्से में जीत लिखी थी और जीसस ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया। जीसस ने स्टॉपेज टाइम में शानदार हेडर से गोल दागकर मेजबानों को जीत दिला दी।

मैनचेस्टर की टीम इस समय 49 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493