फुटबाल : यूएई ने बोलिविया से खेला गोल रहित ड्रॉ

दुबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने दोस्ताना मैच में बोलिविया के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला।

शुक्रवार को यहां मकतुम बिन राशिद स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले हाफ में मेजबान टीम ने अपने लगातार हमलों से बोलिविया के गोलकीपर गुइलेरमो बिस्कारा को काफी परेशानी किया लेकिन टीम गोल करने में इसका फायदा नहीं उठा पाई।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस्माइल अलहमदी और सैफ राशिद ने कई बार बोलिवियाई गोलकीपर की परीक्षा ली।

दूसरा हाफ भी पहले हाफ की तरह ही रहा। लेकिन मैच समाप्त होने से चार मिनट पहले बोलिविया के फारवर्ड मार्सेलो मार्टिस गोल करने का सुनहरा अवसर चूक गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493