फुटबाल : रवान्डा ने आइवरी कोस्ट को हराया

किगाली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अफ्रीका राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (सीएचएएन) के एक पहले मुकबाले में रवान्डा ने आइवरी कोस्ट 1-0 से शिकस्त दी है।

किगाली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अफ्रीका राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (सीएचएएन) के एक पहले मुकबाले में रवान्डा ने आइवरी कोस्ट 1-0 से शिकस्त दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमाहोरो राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में एमेरी बेईसेन्जे ने 16वें मिनट में गोल कर प्रशंसकों को झूमने का मौका दिया।

25,000 दर्शकों से भरे स्टेडियम में मैच की शुरुआत रावान्डा के राष्ट्रपति और फीफा के कार्यकारी अध्यक्ष इस्सा हायातोउ की मौजूदगी में हुई।

आइवरी कोस्ट ने दूसरे हाफ में रवान्डा पर दबाव बनाया लेकिन वह गोल करने में नाकाम रही।

यह प्रतियोगिता रवान्डा द्वारा आयोजित की जा रही सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493